शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है आम की पत्तियां, बस ऐसे करना है सेवन

शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है आम की पत्तियां, बस ऐसे करना है सेवन

सेहतराग टीम

डायबिटीज की बीमारी तकरीबन हर वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है। इसमें मरीजों को मीठा खाना खाना मना होता है। यही कारण है कि डायबिटिज के रोगी मीठा फल भी नहीं खा पाते हैं। मीठे फल तो कई प्रकार के होते हैं, लेकिन आम फलों का राजा कहा जाता है जो काफी मीठा होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आम खाने की मनाही होती है। लेकिन अगर आम के पत्ते का सेवन डायबिटीज के मरीज करते है तो वो उनके लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्तों का अर्क ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

पढ़ें- सुबह उठने पर होती हैं ये समस्याएं तो डॉक्टर को दिखाएं, डायबिटीज की हो सकती है संभावना

दरअसल, डायबिटीज में लगातार ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने की जरूरत होती है। आम के पत्तों का अर्क ग्लूकोज के इंसुलिन बनाने और उसे शरीर के जरूरी अंगो तक पहुंचाने में सुधार कर सकता है। इसके अलावा आम के पत्ते पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं। 

आम की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये शरीर से टॉक्सिक सब्सटेंस को हटाने और एलर्जी से बचाने में मदद कर सकते हैं। यहां जानें ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आम की पत्तियां किस तरह से फायदेमंद हो सकती हैं। साथ ही ये भी जानिए कि इन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाता है

शुगर को कंट्रोल करने के लिए इस तरह से फायदेमंद हैं आम की पत्तियां 

  • आम के पत्तों के अर्क को शरीर में इंसुलिन उत्पादन बढ़ाने के लिए जाना जाता है और यह बल्ड में कोलेस्ट्रॉल से भी लड़ता है। आम की पत्तियों में विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर होता है। इसके अलावा, आम के पत्तों को डायबिटीज के लक्षणों से राहत देने के लिए भी जाना जाता है।
  • आम की पत्तियों में इंसुलिन उत्पादन और ग्लूकोज के वितरण में सुधार करने की क्षमता होती है। वे ब्लड ग्लूकोज के लेवल को स्थिर करने में मदद कर सकते हैं। आम के पत्ते पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर भी होता है।  

कैसे करें आम के पत्तों का इस्तेमाल?

डायबिटीज के लिए आम के पत्तों का उपयोग करने के लिए आपको एक बहुत ही सरल विधि का पालन करना होगा। आपको बस 10-15 आम के पत्तों को लेना है और उन्हें ठीक से पानी में उबालना है। पत्तियों को ठीक से उबालने के बाद, उन्हें रात भर छोड़ दें।  पानी को छान लें और इसे सुबह खाली पेट पिएं। कुछ महीनों के लिए नियमित रूप से इसे पीने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रह सकता है।

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज में हल्दी लाभकारी, ऐसे करें सेवन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।